Search

 
 
 

लातेहार : कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू

 
Chandwa, Latehar:  शहर के सरोज नगर में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास नव निर्मित सिद्धी विनायक संकट मोचन मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का तीन दिवसीय कार्यक्रम शुक्रवार को शुरू हुआ. शुक्रवार को मंदिर परिसर से एक कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा शहर के मुख्य पथ होते हुए देवनद पहुंची. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलशों में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुन. मंदिर परिसर पहुंची. यहां कलश व वेदी की स्थापना कर पूजा अर्चना शुरू की गयी. कलश यात्रा में काफी संख्या में महिला व कुंवारी कन्या शामिल हुईं. शनिवार को प्रतिमा के साथ नगर भ्रमण तथा रविवार को प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारे का आयोजन किया जायेगा. आयोजन को सफल बनाने में मोहनीश, विष्णु व नीतिश आदि सक्रिय हैं. शहरवासियों से सभी कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की गयी है. इसे भी पढ़ें-पाकुड़">https://lagatar.in/pakur-4-criminals-who-collected-extortion-money-from-businessmen-arrested-with-pistol/">पाकुड़

: व्यवसायियों से रंगदारी वसूलने वाले 4 अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही