Search

 
 
 

लातेहार : मृतक छात्र के घर पहुंचे प्रतुल शाहदेव, डीआईजी से की बात

 
Balumath. Latehar:  पिछले दिनों रांची के उषा मार्टिन यूनिवर्सिटी में डी फार्मा की पढ़ाई कर रहे बालूमाथ के गणेशपुर ग्राम के एक युवक की संदेहास्पद मौत हो गयी थी. पुलिस ने अभी तक इस मौत का उद्भेदन नहीं कर सकी है. शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव गणेशपुर पहुंच कर मृतक छात्र के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढ़स बंधाया. उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली. पुलिस के द्वारा इस मामले में कोई प्रगति नहीं होने पर परिजनों ने नाराजगी जाहिर की. मौके पर प्रतुल शाहदेव ने रांची रेंज के डीआईजी से मोबाइल पर बात कर मामले की जानकारी दी. उन्होंने इस घटना का शीघ्र उदभेदन करने की मांग की. डीआईजी ने दूरभाष पर ही जल्द ही इस घटना का उदभेदन कर लेने की बात कही. मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष लक्षमण कुशवाहा, अमित कुमार, विजय यादव, संजय यादव, सूरज शाह, रघुनंदन सोनी, पवन यादव, बसंत कुशवाहा, मृतक के पिता हरिहर वर्मा, जलेश्वर सिंह, सीता राम सिंह, बजरंगी गुप्ता, संदीप गुप्ता, मनोज गुप्ता, सुधु उरांव, लाला ठाकुर, रंजन भुइया, कारू साव, सतीश गुप्ता व नरेश गंझु समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-बिहारः">https://lagatar.in/bihar-tej-pratap-joins-tejashwis-jan-vishwas-yatra-targets-cm-nitish/">बिहारः

तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा में शामिल हुए तेजप्रताप, CM नीतीश को जमकर कोसा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही