88 हाफिजों को कुरआन हिफ्ज करने पर किया गया सम्मानित, उमड़ा लोगों का हुजूम kamrul Arfi Balumath, Latehar: जामिया इस्लामिया खैरुल उलूम का पांचवां दीक्षांत समारोह जलसा दस्तारबंदी व पयाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस का आयोजन चांदनी मोहल्ला स्थित मदरसा परिसर में किया गया. सोमवार से शुरू हुआ कार्यक्रम मंगलवार की अहले सुबह तक चला. इसमें देश के कई मशहूर उलेमा व शायर शामिल हुए. कार्यक्रम में मदरसा जामिया इस्लामिया खैरुल उलूम से फारिग 88 हाफिजों को कुरआन हिफ्ज करने की उपाधि के रूप में उलेमाओं के हाथों दास्ताबंदी की गई. जलसे की शुरूआत कारी मो अली के द्वारा तिलावत-ए-क़ुरआन पाक से की गई. कार्यक्रम का संचालन मौलाना अब्दुल वाज़िद चतुर्वेदी ने किया. बतौर मुख्य वक्ता शामिल हुए अररिया बिहार के मौलाना मुफ्ती अब्दुल्लाह सालिम कमर चतुर्वेदी ने कहा कि कुरआन इंसान की जिंदगी का पथ प्रदर्शक है. शरीयत के साथ-साथ विज्ञान की भी कुंजी है. कुरआन मानवता की तालीम देता है. बलूमाथ की सरजमीन और यहां के लोग धन्य है जहां 88 हाफ़िज़-ए-कुरआन तैयार किये हैं. इसे भी पढ़ें-भाजपा">https://lagatar.in/the-corrupt-become-corruption-free-as-soon-as-they-join-bjp/">भाजपा
में जाते ही भ्रष्टाचारी हो जाते हैं दूध के धुले- वृंदा करात
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/karykaram-me-log-balumath_497-1-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सरकार का खाओ पकाओ बजट : बाबूलाल [wpse_comments_template]
में जाते ही भ्रष्टाचारी हो जाते हैं दूध के धुले- वृंदा करात
alt="" width="600" height="400" />
शिक्षित होने का किया गया आह्वान
इमारत ए शरिया, फुलवारी शरीफ, पटना के नाइब नाज़िम मुफ़्ती शोहराब नदवी ने मुस्लिम मुआशरे में व्याप्त बुराइया ख़ास तौर पर अशिक्षा के माहौल को ख़त्म करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि शिक्षा को जीवन का आधार बनाने से ही हम बुरे दौर से बाहर निकल सकते हैं. नशाखोरी व दहेज को खत्म करना है. अरबिक कॉलेज चतरा के प्राचार्य मुफ़्ती नज़र तौहीद ने कहा कि 88 बच्चे खुशनसीब हैं. उन्होने कुरआन पाक को हिफ़्ज़ कर आख़िरत बनाने का काम किया है. कुरआन अपने आप में सम्पूर्ण जीवन को शरीयत के रौशनी में गुज़ारने का तरीक़ा बताता है. कार्यक्रम का समापन सामूहिक रूप से देश में अमन व और मुल्क की तरक़्क़ी करने की दुआ के साथ हुआ. कार्यक्रम में नाइब नाज़िम ईमारत-ए-शरिया फुलवारी शरीफ पटना से मुफ़्ती शोहराब नदवी, खानकाह चतरा के सज्जादनाशीन हज़रत हसनैन साहब, फूलपुर यूपी के मुफ़्ती लइक अहमद, मौलाना नसीमउद्दीन, मौलाना मुफ़्ती जसीमउद्दीन, गया बिहार के सय्यद नासीर गयावी, यूपी के शायर मो अशफाक, मऊ यूपी के मो परवेज़ मारूफ, जामिया इस्लामिया खैरुल उलूम के नाजिम हाफ़िज़ मौलाना अताउल्लाह, कारी साजिद, मौलाना हाशिम, हाजी तौक़ीर अहमद, हाजी मोती-उर-रहमान, जुनैद अनवर, मुजम्मिल हुसैन, सुबहान अंसारी, मौलाना शाहिद नवाज़, तौक़ीर अफदी, मौलाना जुबैर काशमी, मौलाना वसीम, मौलाना शाहिद शरीक थे. मौके पर बालूमाथ थाना प्रभारी विक्रांत कुमार उपाध्याय, एएसआई शमीम खान दल बल के साथ उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/eat-and-cook-budget-of-jharkhand-government-babulal/">झारखंडसरकार का खाओ पकाओ बजट : बाबूलाल [wpse_comments_template]
Leave a Comment