Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ईद पर अदा की गयी नमाज, एक-दूसरे को दी गयी बधाई

Latehar : जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को ईद का त्यौहार पारंपरिक व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इससे पहले शहर के अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद में सुबह 9.15 बजे ईद की नमाज अदा की गयी. इस दौरान आपसी भाईचारा और विश्व शांति की कामना की गयी. लोगों ने एक दूसरे के गले लग कर ईद की मुबारकबाद दी. अमवाटीकर स्थित मस्जिद में भी पूर्वाह्न 9.20 बजे, डुरुआ मस्जिद में 09.30 बजे, इचाक ईदगाह में 9.00 बजे ईद की नमाज अदा की गयी. लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और छक कर सेवाइयां खायी. शहर से सटे डुरुआ, करकट, नावागढ़, तरवाडीह, पोचरा, इचाक, धनकारा समेत कई इलाकों के मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गयी. पुलिस बल को पूरी तरह सतर्क देखा गया. अंबाकोठी स्थित जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों में भी सुरक्षा के इंतजाम किये गये थे. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/86-policemen-posted-under-the-security-of-jharkhand-hc-will-be-removed-know-what-is-the-matter/">झारखंड

HC की सुरक्षा में तैनात 86 पुलिसकर्मियों को हटाया गया , जानें क्या है मामला

महुआडांड़ में भी अदा की गयी ईद की नमाज

महुआडांड़ के जामा मस्जिद, गौसिया मस्जिद व मदीना मस्जिद समेत अन्य कई मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा की. जामिया नूरिया जियाउल इस्लाम में मुफ्ती मोहम्मद शब्बीर साहब के द्वारा 8:30 बजे, मदीना मस्जिद में इमाम हाफिज खालिद साहब के द्वारा 8:30 बजे और मस्जिदे गौसिया में इमाम मौलाना गुलाम सरवर फैजी के द्वारा 8:15 बजे ईद की नमाज अदा कराई गई. नमाज से पूर्व जामा मस्जिद मदीना मस्जिद गौसिया मस्जिद के इमाम के द्वारा ईद उल फितर के महत्व से लोगों को अवगत कराया. जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती शब्बर साहब ने कहा कि यह ईद इनाम के तौर पर दिया गया है. जब मोमिन सभी रोजा पूरा कर लेता है, तो अंतिम दिन ईद मनाई जाती है. इस दिन लोग आपसी गिले-शिकवे छोड़कर आपस में मेलजोल भाईचारे की मिसाल पेश कर एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते हैं. सुरक्षा को लेकर महुआडांड़ पुलिस प्रशासन के द्वारा पुख्ता इंतजाम किया गया है. थाना प्रभारी आशुतोष यादव के निर्देश पर जामा मस्जिद, मदीना मस्जिद व गौसिया मस्जिद के बाहर पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. इसे भी पढ़ें - मुंबई">https://lagatar.in/sex-racket-busted-in-mumbai-3-including-bhojpuri-actress-arrested-3-models-also-rescued/">मुंबई

में सेक्स रैकेट का भंडाफोड, भोजपुरी एक्ट्रेस समेत 3 गिरफ्तार, 3 मॉडल्स भी रेस्क्यू
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही