Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : स्थापना दिवस पर वरीय भाजपाइयों को किया गया सम्मानित

Latehar: भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस पर भाजपा जिला कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजित हुआ. इसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन का झंडोत्तोलन कर किया गया. कार्यक्रम में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि व दीप प्रज्ज्वलित की गयी. कार्यक्रम में जनसंघ काल के वरीय भाजपाई गोपाल उपाध्याय, जवाहर अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद सौंडीक, जयप्रकाश महालका, नारद पांडेय और प्रेमचंद दास को अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम प्रभारी राजीव शाहदेव ने कहा कि जनसंघ काल से जुड़े वरिष्ठ भाजपाईयों के परिश्रम की बदौलत पार्टी आज इस मुकाम पर है. आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश में समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनायें पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पंकज सिंह व धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री वंशी यादव ने किया. इसे भी पढ़ें - ED">https://lagatar.in/hearing-in-hc-on-april-10-on-warranty-dahu-yadavs-anticipatory-bail-in-ed-case/">ED

केस में वारंटी दाहु यादव की अग्रिम जमानत पर HC में 10 अप्रैल को सुनवाई

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, कार्यक्रम सह प्रभारी राजेश शाह, नगर पंचायत अध्यक्ष सीतामणि तिर्की, मोती प्रसाद सोनी, राकेश कुमार दुबे, उषा देवी, संतोष यादव, कल्याणी पांडेय, रामदेव सिंह, रानी देवी, गणेश प्रसाद, मनोज प्रसाद, आशा देवी, राजमणि वैद्य, गोविंद प्रसाद, विष्णु प्रसाद गुप्ता, सुमंत यादव, अश्वनी सिंह, प्रमोद कुमार, रितेश कुमार, अवधेश चंद्रवंशी, विवेकानंद गुप्ता, सागर कुमार व आनंद सिंह आदि मौजूद थे. इसे भी पढ़ें - बड़ी">https://lagatar.in/big-news-the-clerk-of-the-regional-deputy-directors-office-turned-out-to-be-fake/">बड़ी

खबर : क्षेत्रीय उपनिदेशक कार्यालय का लिपिक निकला फर्जी 
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही