Latehar : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, लातेहार का 30वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. हर साल माघ शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया जाता है. इस साल ये तिथि तीन फरवरी को है. वार्षिकोत्सव के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा निर्धारित की गयी है. एक फरवरी को कलश यात्रा, दो फरवरी को दुर्गा सप्तशति पाठ और तीन फरवरी को भंडारा का आयोजन है. जबकि रात्रि में भगवती जागरण का आयोजन होगा. मंदिर समिति के अध्यक्ष राजेश प्रसाद गुप्ता (भोला) ने बताया कि 30 वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. धन संग्रह करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है. दायित्वों का बंटवारा कर दिया गया है. मंदिर समिति के सदस्य पूरे तन-मन व धन से इस आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय हैं. इस वर्ष मशहूर भजन गायक सरोज लक्खा (धनबाद) और उनकी मंडली की ओर से भगवती जागरण प्रस्तुत किया जायेगा. भंडारा में दस से 12 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की जा रही है. इसे भी पढ़ें - रामगढ़">https://lagatar.in/ajsu-party-race-for-ramgarh-by-election-appointment-of-women-in-charge/">रामगढ़
उपचुनाव को लेकर आजसू पार्टी रेस, महिला प्रभारियों की नियुक्ति [wpse_comments_template]
लातेहार: श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर के 30 वें वार्षिकोत्सव की तैयारियां शुरू

Leave a Comment