Search

 
 
 

लातेहार : सरहुल पर्व की तैयारियां जोरों पर, लगाए जा रहे सरना झंडे

 
Latehar: सरना समिति सह पड़हा के तत्वावधान में आगामी 24 मार्च को सरहुल पर्व मनाया जायेगा. इसकी तैयारियां जोर शोर से की जा रही है. पूरे शहर में सरना समाज के झंडे लगाये जा रहे हैं. सरना समिति के सचिव अधिवक्ता बिरसा मुंडा ने बताया कि सरहुल के मौके पर आयोजित मंचीय कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि लातेहार विधायक वैद्यनाथ राम और मनिका विधायक रामचंद्र सिंह मौजूद रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपायुक्त भोर सिंह यादव वहीं मुख्य संरक्षक पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन होंगे. सम्मानित अतिथि के रूप मे वन प्रमंडल पदाधिकारी रोशन कुमार, उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा व अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार भाग लेगें. उन्होंने बताया कि दोपहर तीन बजे शोभायात्रा निकाली जायेगी. शोभायात्रा नगर भ्रमण के बाद रेहड़ा ग्राम स्थित उरदाटांड़ जायेगी. वहां पारितोषिक वितरण किया जायेगा. इसे भी पढ़ें : 50">https://lagatar.in/kangaroos-finished-the-50-over-match-in-just-11-overs-after-the-bowlers-the-batsmen-wreaked-havoc/">50

ओवर के मैच को कंगारुओं ने 11 ओवर में ही किया खत्म, गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने ढाया कहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही