Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा को लेकर तैयारियां जोरों पर

Latehar : लातेहार जिला में 14 फरवरी को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की खतियानी जोहार यात्रा को लेकर तैयारियां जोरो पर है. प्रखंड कार्यालय व थाना परिसर से लेकर सीएचसी का कायाकल्प किया जा रहा है. रंग-रोगन से लेकर सजावट तक का पूरा इंतजाम किया गया है. उच्चाधिकारियों के द्वारा लगातार इसकी मॉनिटरिंग की जा रही है. डीसी भोर सिंह यादव व पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन पिछले दिनों प्रखंड कार्यालय व थाना परिसर का मुआयना कर आवश्यक दिशा निर्देश दे चुके हैं. खतियानी जोहार यात्रा को लेकर बालूमाथ में भी तैयारी की जा रही है. थाना परिसर समेत कई महत्वपूर्ण स्थलों का रंग-रोगन किया जा रहा है.   अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी व सिविल सर्जन समेत कई वरीय पदाधिकारी लगातार कामों पर नजर रखे हुए हैं. जेएमएम के कार्यकर्ता इस मौके को ऐतिहासिक बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं. जेएमएम के जिला अध्यक्ष मोतीलाल शाहदेव, सचिव शमसुल हुदा, संयुक्त सचिव मो इमरान से लेकर पार्टी के अन्य कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित हैं. इसे भी पढ़ें:  बेरमो">https://lagatar.in/bermo-modi-government-of-the-country-is-anti-farmer-krishna-prasad/">बेरमो

: किसान विरोधी है देश की मोदी सरकार : कृष्णा प्रसाद
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही