Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रधानाध्यापक ने आदिवासी की जमीन को विद्यालय की जमीन बताया, विवाद

Advertisement
Advertisement
दावेदारों ने मंगलवार को निर्माण कार्य प्रारंभ किया, सीओ ने लगायी रोक दावेदार के पूर्वजों ने जमीन को मौखिक रूप से विद्यालय को दान दिया था : प्रधानाध्यापक Chandwa, Latehar:  चंदवा उच्च विद्यालय के समीप की जमीन पर छह फरवरी को निर्माण कार्य कराया जा रहा था. इसकी शिकायत किये जाने पर अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रूकवा दिया. विद्यालय के प्रधानाध्यापक उक्त जमीन को विद्यालय की जमीन बताते हैं. उनका कहना है कि दावेदारो के पूर्वजों ने मौखिक रूप से उक्त जमीन को विद्यालय को दिया था. बता दें कि विद्यालय के पास खाता 32 प्लॉट 1353 रकबा 0.13 एकड़ जमीप का खतियान अलौदिया ग्राम चंदवा के आदिवासी गोंदरा उरांव वगैरह के नाम पर दर्ज है. मंगलवार को गोंदरा के वंशज दावेदार रूपेश उरांव उक्त खाता प्लाट पर निर्माण कार्य कराने पहुंचे थे. इसकी सूचना अंचलाधिकारी को मिली तो मौके पर पहुंचे. उन्होने रूपेश उरांव के दस्तावेजों की जांच की और इसे सही पाया. हालांकि उन्होंने अगले आदेश तक निर्माण कार्य नहीं कराने का आदेश जारी किया. वहीं रूपेश उरांव ने कहा कि जब भी वे उक्त भूमि पर निर्माण कार्य कराने जाते हैं अन्य लोगों के द्वारा अंचल कार्यालय को यह कह कर सूचना दे दी जाती है कि उक्त जमीन में आम रास्ता है. इसके बाद काम रूक जाता है. इसे भी पढ़ें-चंपई">https://lagatar.in/bureaucracy-in-action-as-soon-as-champai-government-is-formed-movement-of-pending-files-started/">चंपई

सरकार बनते ही एक्शन में ब्यूरोक्रेसी, पेंडिंग फाइलों का मूवमेंट शुरू

पूर्वजों ने दान में दी थी जमीन : प्रधानाध्यापक

उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उक्त भूमि को विद्यालय की भूमि बतातें हैं. उनका कहना है कि रूपेश के पूर्वजों ने उक्त जमीन को विद्यालय को मौखिक रूप से दी थी. लेकिन जब उनसे जमीन दान किये संबंधी कोई कागजात की मांग की जाती है तो वे प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं.

मुझे न्याय चाहिए : रूपेश उरांव

रूपेश उरांव का कहना है कि उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है. उनके पूर्वजों की जमीन हड़पने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कई बार उनकी जमीन की जांच की गयी. एक अंचलाधिकारी रुपेश उरांव के पक्ष में भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र जारी कर देते हैं तो दूसरे अंचलाधिकारी उसे मानने को तैंयार नहीं होते हैं. इसे भी पढ़ें-लोकसभा">https://lagatar.in/on-modis-claim-of-bjp-winning-370-seats-in-lok-sabha-elections-congress-said-is-this-secret-hidden-in-evm/">लोकसभा

चुनाव में भाजपा के 370 सीट जीतने के मोदी के दावे पर बोली कांग्रेस, क्या यह राज EVM में छिपा है…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही