Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : प्रधान जिला जज ने किया पौधारोपण समेत 3 खबरें

Latehar:  जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के तत्वावधान मे विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला सह सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार, लातेहार के अध्यक्ष अखिल कुमार के सान्निध्य में पौधारोपण किया गया. प्रधान जिला जज अखिल कुमार के अलावा कुटुम्ब न्यायालय प्रधान जज राजीव आनंद व प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधिश संजीव कुमार दास ने पौधारोपण किया. प्रधान जिला जज अखिल कुमार ने जीवन में पेड़ व पौधो की उपयोगिताओं के बारे में विस्तार से बताया. उन्होंने कहा कि बिना पेड़ के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. मौके पर सीजेएम मो. अब्दुल नसीर, एसीजेएम शशि भूषण शर्मा, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव स्वाति विजय उपाध्याय, एसडीजेएम मिथिलेश कुमार व प्रभारी न्यायाधीश राहुल कुमार समेत पीएलवी मिथलेश कुमार राम व नीरज कुमार समेंत व्यवहार न्यायालय के कई कर्मचारी उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें :बरसात">https://lagatar.in/chaibasa-vishal-gop-sentenced-to-2-years-in-check-bounce-case/">बरसात

से पहले क्षतिग्रस्त हारिन पुल की मरम्मत कराएं : आजसू
दूसरी खबर

विश्व पर्यावरण दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/kkkk-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> डीवीसी कार्यालय व प्रोजेक्ट में पौधरोपण किया गया Latehar: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर होटेल द कार्निवाल कॉम्प्लेक्स स्थित डीवीसी कार्यालय एवं तुबेद प्रोजेक्ट परिसर में पौधरोपण किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता डीवीसी ईडी जी मंडिये ने किया. इस अवसर पर डीवीसी के मनीष कुमार, रवि प्रकाश तिवारी, डीएमएल के शाहिद इकबाल, गोविंद प्रसाद, हर्मेन्द्र पांडेय, बलराम पांडेय, विधुत बेलथोरिया बंटी, इंदल उपाध्याय, सुमित कुमार, रजनीश सिंह व पिंटू आदि शामिल थे.

नगर पंचायत कर्मियों ने निकाली स्वच्छता रैली

लातेहार: विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर नगर पंचायत लातेहार के द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई. रैली में डे-एनयूएलएम के द्वारा गठित स्वयं सहायता समूह एवं नगर पंचायत के पदाधिकारी व कर्मियों ने भाग लिया. प्रात: 7 बजे नगर पंचायत से समाहरणालय लातेहार तक स्वच्छता अभियान चलाया गया. इस दौरान सड़कों की सफाई नगर पंचायत के सफाई कर्मियों के द्वारा किया गया. इसके बाद औरंगा नदी तट की साफ-सफाई की गयी. इस स्वच्छता रैली मे सिटी मैनेजर जया लक्ष्मी भगत, सिटी मिशन मैनेजर डा आंनद किशोर दांगी, क्षेत्र पर्यवेक्षक रंधीर कपूर व राजू प्रसाद समेंत कई अधिकारी, कार्यालय व सफाई कर्मियों ने भाग लिया.

महुआडांड़ में मना पर्यावरण दिवस

महुआडांड़: विश्व पर्यावरण दिवस पर फाउंडेशन नेतरहाट इको विकास समिति नेतरहाट एवं वन क्षेत्र पलामू व्याघ्र परियोजना तथा दक्षिणी प्रमंडल मेदिनीनगर के तत्वावधान में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. नेतरहाट में रेंजर वृंदा पांडेय एवं अन्य वन विभाग के कर्मियों ने पौधारोपण किया. इको विकास समिति, नेतरहाट के विजय टोली के सदस्यों के अलावा वन पाल अजय टोप्पो, श्रवण कुमार, संजीव व मिथलेश ठाकुर आदि उपिस्थत थे. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-vidyarthi-parishad-came-out-in-support-of-former-vc-of-vibhavi/">हजारीबाग

: विभावि के पूर्व वीसी के समर्थन में उतरा विद्यार्थी परिषद

विद्युत प्रमंडल में किया गया पौधारोपण

लातेहार: विश्व पर्यावरण दिवस पर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय परिसर में साफ-सफाई व पौधारोपण किया गया. मौके पर विद्युत कार्यपालक अभियंता शमशाद आलम कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार, दीपक कुमार, अमीर खान, कुणाल कुमार यादव, छोटन यादव, चितरंजन सिंह, जितेंद्र महतो, श्रीकांत सिंह,योगेंद्र सिंह व जुगल उरांव उपस्थित थे. तीसरी खबर

6 जून से सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ प्रारंभ

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/yyyy-1.jpg"

alt="" width="600" height="320" /> बालूमाथ : प्रखंड के पिंडारकोम में मंगलवार से शुरू होने वाला 501वां सात दिवसीय रूद्र महायज्ञ को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है. यज्ञ को लेकर एक भव्य यज्ञ मंडप का निर्माण किया जा चुका है. श्रद्धालुओं के सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशाल पंडाल बनाया गया है. सात दिवसीय महायज्ञ के तहत मंगलवार को जल यात्रा व मंडप प्रवेश, बुधवार को वेदी पूजन, अरनी मंथन, पाठ, हवन,आरती तथा प्रतिमा का नगर भ्रमण किया जाएगा. गुरुवार को वेदी पूजन, क्रुत मुख प्रतिष्ठा, अरनी मंथन, पाठ, हवन, आरती व शुक्रवार से रविवार तक वेदी पूजन, पाठ, हवन व आरती का कार्यक्रम है. 12 जून रूद्र महायज्ञ का विसर्जन व भंडारा किया जायेगा. यज्ञाचार्या बिनोद मिश्र महाराज के सानिध्य में यह आयोजन संपन्न कराया जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही