Search

 
 
 

लातेहार : प्रधान जिला जज ने वृद्धाश्रम में बांटे कंबल व मिठाइयां

 
Latehar : लातेहार के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह शुक्रवार को सदर प्रखंड के होटवाग स्थित वृद्धाश्रम पहुंचे. यहां उन्होंने वृद्ध जनों के बीच कंबल व मिठाइयों का वितरण किया. उनका हालचाल जाना और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी. कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार हमेशा आपके साथ है. आपकी हर तरह से मदद करने के लिए हम तैयार हैं. उन्होंने कहा कि अगर किसी प्रकार की मदद की जरूरत हो, तो प्राधिकार को आवेदन दें. आपकी सभी समस्‍याओं को दूर करने का प्रयास किया जायेगा. प्रधान जिला जज ने आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को ठंड से बचने और नियमित भोजन करने तथा निश्चित अंतराल के बाद स्‍वास्‍थ्‍य की जांच कराने की सीख दी. वृद्धा आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली. साथ ही मौके पर मौजूद जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया को आश्रम के लोगों का विशेष ख्याल रखने का निर्देश दिया. मौके पर व्यवहार न्यायालय लातेहार के प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन भी मौजूद थे. यह भी पढ़ें : सीएम">https://lagatar.in/ministers-and-mlas-met-cm-hemant-soren/">सीएम

हेमंत सोरेन से मिले मंत्री और विधायक
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही