Search

लातेहार : जेल में बंदियों ने किया भूख हड़ताल, जेल प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Latehar : मंडल कारा में बंदी सेंधु मुंडा की पिटाई के विरोध मंडल कारा के बंदियों ने रविवार की शाम जेल प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की. बताया जाता है कि बंदियों ने रविवार को भूख हड़ताल भी किया था. हालांकि इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. लेकिन सूत्रों की मानें तो मंडल कारा के बंदी सेंधु मुंडा की पिटाई के बाद हुई मौत से आक्रोशित हैं. बंदी दोषी जेल के अधिकारी व जवानों पर कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे. बंदियों का आरोप है कि मंडल कारा में जेल मेन्यू का पालन नहीं किया जा रहा है. बंदियों के साथ बरबर्ता की जाती है. खाना व अन्य दैनिक जरूरी चीजों की मांग करने पर उनकी साथ पिटाई की जाती है. इधर कारा अधीक्षक मेंशन बरवा के निर्देश के बाद सेंधु मुंडा की पिटाई करने के आरोप में पांच कक्षपालों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इन आरोपियों को सोमवार को सदर थाना में बुलाकर पूछताछ की गयी. विभागीय निर्देशों के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी. (पलामू">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/">(पलामू

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-trahimam-for-water-in-chordaha-wells-dried-up-river-pond-became-ground/">हजारीबाग

: चोरदाहा में पानी के लिए त्राहिमाम, सूख गए कुएं, नदी-तालाब बना मैदान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp