Search

 
 
 

लातेहार : महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर निकली शोभायात्रा

 
Latehar: शहर के जलता स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल के तत्वावधान में आर्य समाज के संस्थापक व महान समाज सुधारक महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती के अवसर पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा का शुभारंभ समाहरणालय द्वार से हुआ. बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के लोकल मैनेजिंग कमेटी के वाइस चेयरमैन सुशील कुमार अग्रवाल, प्राचार्य घनश्याम कुमार सहाय और वैश्य समाज के अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से आर्य समाज का प्रतीक ओम ध्वज दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया. मौके पर सुशील कुमार अग्रवाल ने कहा कि महात्मा दयानंद सरस्वती ने वेदों की ओर लौटने का संदेश समाज को दिया था. वहीं प्राचार्य सहाय ने कहा कि दयानंद सरस्वती ने कर्म और पुनर्जन्म के सिद्धांत की वकालत की. आधुनिक भारत के चिंतन तथा वेदों के प्रचार प्रसार के लिए ही आर्य समाज संस्था की स्थापना मुंबई में की थी. शोभा यात्रा शहर के मुख्य पथ होते हुए कारगिल पार्क पहुंची. शोभा यात्रा में छात्र शशांक विशेन ने दयानंद सरस्वती की की जीवंत झाँकी स्वरूप पेश किया. शोभा यात्रा में विद्यालय के शिक्षक प्रभात रंजन, राकेश रंजन तिवारी, अरुण पांडेय, रवि प्रकाश तिवारी, सुशील दुबे, सूरज मिश्रा ,शकुंतला पाल व रुकमणी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्रा शामिल थे. इसे भी पढ़ें-कम">https://lagatar.in/the-incomplete-works-of-hemant-babu-have-to-be-completed-in-a-short-time-champai/">कम

समय में ‘हेमंत बाबू’ के अधूरे कार्यों को करना है पूरा- चंपाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही