Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : करमा पर्व की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन

Advertisement
Advertisement
Latehar : करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन क्षेत्र के बाजकुम ग्राम में युवक सरना समिति के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने भाग लिया. उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि करमा प्रकृति पर्व है. इस दिन बहनें अपने भाईयों की सुख शांति और दीर्घायु होने की कामना करती है. उन्होंने करमा पर्व की शुभकामनाएं दी. करमा झारखंड के प्रमुख त्यौहारों में से एक है. मौके पर मनिका विधायक प्रतिनिधि हरिशंकर यादव, रामदेव सिंह, दीनू उरांव, युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आफताब आलम, युवा कांग्रेस के अमित यादव आदि उपिस्थत थे. नव निर्मित सरयू प्रखंड मुख्यालय में प्राकृतिक पर्व करमा पूजा महोत्सव हर्ष व उल्लास के साथ रविवार को मनाया गया. बैगा और पाहन के द्वारा करमा डाली गाड़ कर प्राकृतिक की पूजा-अर्चना की गई. बाद में पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिप सदस्य बुद्धेश्वर उरांव ने बताया कि सरयू प्रखंड बनने के बाद पहली बार प्राकृतिक पर्व की पूर्व संध्या पर करमा पूजा महोत्सव आयोजित किया गया है. मौके पर कार्यक्रम प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र उरांव, प्रमुख अमिता देवी, उप प्रमुख सुनील उरांव, मुखिया अंकिता देवी, प्रमिला देवी, राजेश सिंह, पंचायत समिति मंजू देवी, ओपी प्रभारी घनश्याम उरांव, 20 सूत्री सदस्य उमेश प्रसाद आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची-हावड़ा">https://lagatar.in/launch-of-nine-vande-bharat-express-including-ranchi-howrah/">रांची-हावड़ा

सहित नौ वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखायी हरी झंडी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही