Search

 
 
 

लातेहार : प्रगतिशील किसान व कृषक मित्रों को किया गया सम्मानित

 
Latehar:  जिला कृषि कार्यालय के सभागार में शनिवार को जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में ग्राम एवं पंचायत स्तर पर कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगतिशील किसान व कृषक मित्रों के अलावा प्रखंड स्तर पर कृषि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सहायक तकनीकी प्रबंधक व प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया. जिला कृषि पदाधिकारी अमृतेश कुमार सिंह व आत्मा परियोजना निदेशक डॉ. दिवेश कुमार सिंह ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र दिये. विभिन्न प्रखडों में कार्यरत 10 कृषक मित्रों को पुरस्कार के रूप में मोबाइल दिया गया. प्रखंड कृषि पदाधिकारी, चंदवा रामनाथ यादव को प्रथम पुरस्कार दिया गया. जबकि बालूमाथ के प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार पांडेय को द्वितीय व बरवाडीह के प्रखंड कृ़षि पदाधिकारी देवलाल राम् को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया. चंदवा प्रखंड तकनीकी प्रबंध सविता उरांव और सहायक तकनीकी प्रबंधक बालूमाथ मो समीम अंसारी को प्रथम पुरस्कार दिया गया. कृषक मित्रो में प्रथम पुरस्कार पकरार ग्राम के विनोद कुमार चौधरी, द्वितीय पुरस्कार बालूमाथ के बीरबल प्रजापति और तीसरा पुरस्कार धांगरटोला गारू के जहेन्द्र उरांव को दिया गया. प्रगतिशील कृषकों में प्रथम पुरस्कार बालूमाथ के बीरबल उरांव, द्वितीय पुरस्कार जड़यांग के रामलाल उरांव और तीसरा पुरस्कार लाटू बारियातू के इंद्रजीत कुमार सिंह को दिया गया. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-testimony-in-suresh-singh-murder-case-wife-said-shashi-singh-had-shot/">धनबाद

:  सुरेश सिंह हत्याकांड में गवाही, पत्नी बोली- शशि सिंह ने मारी थी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही