Search

 
 
 

लातेहार : खेल मैदान बनाने का विरोध, ग्रामीणों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

 

Latehar : लातेहार शहर से सटे भुसूर गांव के पास 27 एकड़ जमीन में जिला प्रशासन की ओर से खेल मैदान का निर्माण कराया जाना है. इसे लेकर ग्रामीण मुखर हो रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि खेल मैदान के निर्माण में उनकी जमीन भी जा रही है. अगर यहां खेल मैदान बनता है तो उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ जायेगी. मैदान के विरोध में दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को अंचल कार्यालय पहुंचे और सीओ को ज्ञापन सौंपा. ग्रामीणों का कहना है कि भुसूर गांव में खाता संख्‍या 111 में लगभग 27 एकड़ जमीन का चयन खेल मैदान के लिए किया गया है. गांव के लोग खेती कर जीवन यापन करते हैं. अगर खेल मैदान के लिए उनकी भूमि का अधिग्रहण किया गया तो उनके समक्ष भूखों मरने की नौबत आ जायेगी.

ग्रामीणों ने कहा कि उनके समक्ष परिवार चलाने का और कोई दूसरा जरिया नहीं है. खेल मैदान में रैयती भूमि जाने से उनकी रोजी-रोटी का साधन छिन जायेगा. ग्रामीणों ने सीओ से खेल मैदान दूसरी जगह बनवाने की मांग की है. ज्ञापन सौंपने वालों में राजकिशोर सिंह, राजेंद्र यादव, हरिलाल सिंह, निरोद सिंह, छठू सिंह, झमन सिंह समेत अन्य कई ग्रामीण शामिल हैं.

यह भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/criminals-shot-grocery-shopkeeper/">पटना:

अपराधियों ने किराना दुकानदार को मारी गोली, मौत

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही