Search

 
 
 

लातेहार: मणिपुर की घटना के विरोध में निकाला गया विरोध मार्च

 
Latehar: लातेहार में मणिपुर की घटना को लेकर आदिवासी समन्वय समिति और क्षेत्रीय पड़हा समिति ने विरोध मार्च निकाला. विरोध मार्च शहर के माको डाक बंगला से निकालकर समाहरणालय मोड़ तक गयी. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पीएम मोदी का पुतला दहन किया. साथ ही मणिपुर के मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की. मौके पर मौजूद लालमोहन सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया गया. जिसे सरना समिति के सचिव सह अधिवक्ता बिरसा मुंडा, सुरेंद्र उरांव, आर्सेन तिर्की, रिंकू कच्छप, मोहन लोहरा, मुखिया सुनीता उरांव, प्रवेश उरांव, अनिता उरांव, धनेश्वर उरांव व ग्राम प्रधान सुकू उरांव ने संबोधित किया. साथ ही सभी ने घटना की घोर निंदा की.

ये रहे मौजूद

मौके पर जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, धनेश्वर उरांव, नंदकिशोर सिंह, रामचरण उरांव, बिजेंदर उरांव, चंद्रमणि उरांव, कलावती उरांव, कुंति उरांव, झामो देवी, मुन्नी देवी, रेणु उरांव, सीमा कुमारी, स्वेता कुजूर, शकुन्ती मिंज, सविता देवी व उर्मिला देवी समेंत दर्जनों महिला व पुरूष शामिल थे. इसे भी पढ़ें: धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-jairam-mahtos-meeting-in-nirsa-on-july-26/">धनबाद

: निरसा में जयराम महतो की सभा 26 जुलाई को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही