Search

 
 
 

लातेहार : आंदोलनकारियों ने किया ट्रेन का चक्का जाम, 15 मिनट तक परिचालन ठप

 
Barwadih, Latehar : शनिवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने आर्थिक बंदी के दौरान बरवाडीह में रेल चक्का जाम किया. चिन्हित आंदोलनकारी विक्टर केरकेट्टा के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीण महिला और पुरुषों ने रेलवे फाटक-17 सी पर पहुंच रेल का चक्का जाम किया. सभी के हाथों में तीर व धनुष समेंत अन्य पारंपरिक हथियार थे. इस दौरान लगभग 15 मिनट तक ट्रेन का परिचालन बाधित रहा. अप और डाउन लाइन में मालगाड़ी खड़ी रही. आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने सभी आंदोलनकारियों को समझा बुझाकर जाम हटाया. उसके बाद ट्रेन की परिचालन सामान्य हो सका. विक्टर केरकेट्टा ने कहा कि सरकार आंदोलनकारियों का शीघ्र चिन्हितीकरण कर पेंशन लागू करे. उन्होंने बरवाडीह तथा केचकी रेलवे स्टेशन पर सभी एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव करने, केचकी एवं छिपादोहर स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराने, व्याघ्र परियोजना पलामू में ग्रास प्लोट एवं प्लानटेशन के नाम पर जंगल की अवैध कटाई पर रोक लगाने की मांग की. कहा कि सरकार अगर मांगों को पूरा नहीं करती है तो अनिश्चितकालीन चक्का जाम किया जायेगा. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-31880-cases-settled-in-lok-adalat/">हजारीबाग

: लोक अदालत में 31,880 मामलों का निपटारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही