Search

 
 
 

लातेहार : बेघर वृद्ध दंपती को आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध करायीं

 
Latehar :  विधायक बैद्यनाथ राम के निर्देश पर युवा नेता अंकित पांडेय टेमकी गांव पहुंचकर बेघर वृद्ध दंपती रूपन उरांव व सुकरी देवी को आवश्यक सामग्रियां उपलब्ध करायी. अंकित ने उन्हें सरकारी प्रावधानों के अनुसार सुविधाएं दिलाने का भी भरोसा दिया. रूपन उरांव ने कहा कि उसके पास रहने के लिए घर नहीं है. इस कारण वह इस यात्री शेड में रह रहे हैं. उसने कहा कि सरकार गांव-गांव शिविर लगाकर अबुआ आवास दे रही है. अगर उसे भी अबुआ आवास मिल जाता तो रहने का ठिकाना हो जाता है.

सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया

दरअसल रूपन उरांव और उसकी पत्नी के पास रहने के लिए घर नहीं है, वह यात्री शेड में रहने को विवश है, यह खबर प्रसारित हुई थी. इस पर विधायक बैद्यनाथ राम ने संज्ञान लिया और अंकित पांडेय को वृद्ध दंपती से मिलने व मदद करने का निर्देश दिया. जिसके बाद पांडेय टेमकी गांव पहुंचे और कंबल, गद्दा, तकिया, बेडसीट, राशन व अन्य सामग्रियां उपलब्ध करायी. उन्होंने शुभम संदेश को बताया कि विधायक बैद्यनाथ राम के निर्देश पर सामग्रियां उपलब्ध करायी गयीं. कहा कि सरकारी सुविधाएं भी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है. मौके पर मौके पर मुखिया रवि भगत, शैलेश कुमार, सोनू पाठक, विवेक कुमार व मोनू सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे. [wpse_comments_template]      
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही