Search

लातेहार : चिल्ड्रेन कॉन्वेंट स्कूल में पीटीएम, घर पर बच्चों को गाइड करने की सलाह

Latehar : शहर के नगर पंचायत कार्यालय रोड में स्थित चिल्ड्रेन कॉन्वेंट स्कूल में आज शनिवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग (पीटीएम) का आयोजन किया गया. इस अवसर पर स्कूल के प्रीसिंपल शशिभूषण पांडेय ने स्कूल की गतिविधियों से अभिभावकों को अवगत कराया. उन्होंने अभिभावकों को घर पर बच्चों को गाइड करने की सलाह दी. आगे कहा कि स्कूल में छात्रों के क्रियाकलापों (एक्टिविटी) पर पूरी नजर रखी जाती है. लेकिन अभिभावकों को भी घरों पर छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी. कहा कि बच्चों को उनके होमवर्क में मदद करें. (पढ़ें, हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-employment-fair-at-bsf-camp-meru-on-august-28/">हजारीबाग

: BSF कैंप मेरू में रोजगार मेला 28 अगस्त को)

बच्चों की संगति पर भी नजर रखने की अपील

प्रीसिंपल ने बच्चों की संगति पर भी नजर रखने की अपील की. कहा कि संगति का खासा असर बच्चों के शैक्षणिक कार्यकलापों पर पड़ता है. शशिभूषण पांडेय ने बच्चों को मोबाइल व टीवी का सीमित प्रयोग करने की सलाह दी. पीटीम में फर्स्ट टर्म एग्जाम के परिणाम घोषित किया गया. जो छात्र संतोषजनक परीक्षा परिणाम नहीं लाये थे, उन्हें आगामी परीक्षाओं की तैयारी अभी से ही करने की सलाह दी गयी. इसे भी पढ़ें : दंगल">https://lagatar.in/dangal-2024-the-social-media-war-room-of-the-side-and-the-opposition-is-ready/">दंगल

2024 : पक्ष-विपक्ष का सोशल मीडिया वॉर रूम तैयार, फॉलोअर्स के मामले में भाजपा का पलड़ा भारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//