Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : केंद्रीय विद्यालय में पीटीएम, टीचर ने अभिवावकों को दिये सुझाव

Advertisement
Advertisement
Latehar :  लातेहार के केंद्रीय विद्यालय में आज शनिवार को पेरेंट्स टीचर मीटिंग (PTM) का आयोजन किया गया. जिसमें बाल वाटिका से लेकर कक्षा 5 तक के विघार्थी के अभिभावक शामिल हुए. मीटिंग में शिक्षकों ने बच्चों के परफॉर्मेंस पर चर्चा की. साथ ही फर्स्ट टर्म के परिणाम अभिभावकों को बताया. जिन छात्रों के परिणाम निराशाजनक थे, उन बच्चों के अभिभावकों को घर पर पर ध्यान देने को कहा. शिक्षकों ने अभिभावकों से बच्चों को होम वर्क को पूरा कराने और पढ़ाई में बच्चों की मदद करने अपील की.

सही प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले तो बच्चे अच्छा कर सकते हैं 

3 बी की क्लास टीचर ललिता कुमारी ने कहा कि हर बच्चों में सीखने की ललक होती है. अगर उन्हें सही प्रोत्साहन और मार्गदर्शन मिले तो वह भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. उन्होंने अपने बच्चों पर नियमित ध्यान देने एवं पठन-पाठन में सहयोग करने की अपील के अभिवावकों से की. कहा कि स्कूल में हर छात्रों पर विशेष नजर रखी जाती है. अभिभावकों को भी घरों में भी बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों की जांच करनी चाहिए. पीटीएम में अभिवावकों को कई सुझाव दिये गये. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही