Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : तैलिक साहू समाज के सम्मेलन को लेकर जनसंपर्क

Advertisement
Advertisement
Latehar: आगामी 12 जनवरी को बालूमाथ के जोगियाडीह गांव में तैलिक साहू समाज का चतरा संसदीय क्षेत्र स्तरीय सम्मेलन सह वनभोज कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. इसे लेकर लातेहार जिले में समाज के द्वारा जमसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में मंगलवार को सदर प्रखंड के मोंगर गांव में तैलिक साहू समाज के जिला अध्यक्ष गोविंद प्रसाद के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. मौके पर गोविंद प्रसाद ने कहा कि राष्ट्र और समाज के निर्माण में तैलिक साहू समाज की अहम भूमिका है. लेकिन आज भी तौलिक साहू समाज उपेक्षित है. उसे वह हक और सम्मान नहीं मिल पाया है, जिसका वह हकदार है. यह सम्मेलन चतरा संसदीय क्षेत्र में समाज को नई दिशा और ऊर्जा देगा. समाज के लोगों को निमंत्रण पत्र दे कर सम्मेलन में आने की अपील की गई. मौके पर प्रमंडलीय उपाध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद और प्रमंडलीय महामंत्री धर्मेन्द्र प्रसाद समेत तेली साहू समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-bengal-police-arrested-the-accused-of-abducting-a-minor-from-gamharia-minor-recovered/">आदित्यपुर

: नाबालिग को भगाने के आरोपी को गम्हरिया से बंगाल पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग बरामद
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही