Latehar: जिले के बरवाडीह प्रखंड कार्यालय परिसर में आगामी 27 जून को जनता अधिकार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय ने बताया कि वैसे ग्रामीण जो पूर्व में उपायुक्त के जनता दरबार, अपर समार्हत्ता, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय कार्यालयों में किसी भी समस्या के लिए आवेदन दिया हो, जनता अधिकार दिवस में अपने आवेदनों की अद्यतन स्थिति जान सकते हैं. उसका हिसाब मांग सकते हैं. बीडीओ ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा पेंशन, राशन व पीएम आवास समेत अन्य समस्याओं को लेकर बीते एक वर्ष के अंदर जिला के किसी भी सरकारी कार्यालय में आवेदन दिया है. लेकिन उनके आवेदनों का निष्पादन नहीं किया गया है. ऐसे में उनके आवेदनों में हो रहे विलंब एवं कारणों को जानते हुए आवेदनों का निष्पादन किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dr-ap-singh-principal-of-jks-college-retired-dr-mohit-kumar-became-principal-in-charge/">जमशेदपुर
: जेकेएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ एपी सिंह हुए सेवामुक्त, डॉ मोहित कुमार बने प्रभारी प्राचार्य [wpse_comments_template]
लातेहार : बरवाडीह में 27 जून को जनता अधिकार दिवस कार्यक्रम
Leave a Comment