Latehar: जनसेवकों का ग्रेड-पे कम करने के विरोध में जिले के जनसेवकों ने गुरूवार को समाहरणालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया. झारखण्ड राज्य जनसेवक संघ के आह्वान पर यह धरना दिया गया. धरना में जनसेवक रामनाथ यादव, लवकुमार पासवान, संकेत सत्यम, विकास कुमार व रघुनाथ राम ने बताया कि वर्ष 2012 में कृषि एवं गन्ना विकास विभाग द्वारा 1836 जनसेवकों की बहाली 2400 ग्रेड पे पर की गई थी. अब 10 वर्ष नौकरी करने के बाद प्रमोशन और एमएबीपी का समय आया तो अचानक से कृषि निदेशक ने जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 कर दिया. इसका हर स्तर पर विरोध किया जायेगा. इस तुगलगी फरमान से जनसेवकों में रोष व्याप्त है. अगर पुराना ग्रेड पे लागू नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जायेगा. इसे भी पढ़ें :
जामताड़ा:">https://lagatar.in/amtara-kendriya-vidyalaya-will-soon-be-built-in-nala-assembly-rabindranath-mahato/">जामताड़ा:
नाला विधानसभा में जल्द बनेगा केंद्रीय विद्यालय: रबिन्द्रनाथ महतो मौके पर ये रहे मौजूद
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अगर मांगें पूरी नहीं की गयी तो जिले के सभी जनसेवक आगामी 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. मौके पर अरविंद रवि, श्यामसागर पांडेय, संजय मिंज, अंकित एक्का, प्रभाव भगत, विकास कुमार, रघुनंदन राम, उमेश उरांव, अनिता कुमारी, सुजाता कुमारी, स्नेहलता टोप्पो कुजूर, संतोष देवलाल राम, अंजित रंजन, राहुल रंजन संतोष उरांव, संतोष कुजूर समेत कई जनसेवक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :
यूपी">https://lagatar.in/up-stf-killed-gangster-anil-dujana-in-encounter/">यूपी
एसटीएफ ने एनकाउंटर में गैंगस्टर अनिल दुजाना को मार गिराया [wpse_comments_template]
Leave a Comment