Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: जनसेवकों की हड़ताल 12वें दिन भी जारी, कामकाज ठप

Latehar: लातेहार जिला के जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को 12 वें दिन भी समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे. इस दौरान उन्होंने अपने हाथों में तख्तियां लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जन सेवक संघ के जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि आज हड़ताल का 12 वां दिन है. लेकिन सरकार की ओर से हड़ताल को समाप्त करने की दिशा में कोई पहल नहीं की गयी है. संघ सचिव लव कुमार पासवान व प्रवक्ता रघुनंदन राम ने कहा कि सरकार के द्वारा जनसेवकों का ग्रेड पे कम करने की घोषणा से पूरे प्रदेश के जन सेवकों में आक्रोश हैं. उन्होंने साल 2012 में बहाल सभी जनसेवकों को एमएसीपी का लाभ देने व राज्य वरीयता सूची प्रकाशित करने और ग्रेड-पे 4200 करने की मांग की है. बता दें कि हड़ताल के कारण जरूरतमंदों का राशन कार्ड नहीं बन पा रहा है. वृद्धा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, कृषि ऋण माफी, मिट्टी जांच व सांख्यिकी समेत पंचायतों का कई काम प्रभावित हो गया हैं. धरना में प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक शामिल थे. इसे भी पढ़ें: पलामू:">https://lagatar.in/palamu-minor-gang-rape-case-mla-kamlesh-singh-condemned-the-incident/">पलामू:

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामला, विधायक कमलेश सिंह ने की घटना की निंदा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही