Latehar: लातेहार जिला में जनसेवकों की हड़ताल 14 वें दिन भी जारी है. समाहरणालय के पास काला बिल्ला व काला कपड़ा पहनकर जनसेवकों ने धरना प्रदर्शन किया. झारखंड राज्य जनसेवक संघ के जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान जलसेवकों ने सरकार की दमनकारी नीति का विरोध किया. उन्होंने कहा कि 10 साल तक सेवा लेने के बाद ग्रेड पे कम करना जनसेवकों के साथ अन्याय है. जब प्रमोशन और एमएसीपी का समय आया तो जनसेवकों का ग्रेड पे 2400 से घटाकर 2000 कर दिया गया. संघ सचिव लव कुमार पासवान ने 2012 में बहाल सभी जनसेवकों को एमएसीपी का लाभ देने व राज्य वरीयता सूची प्रकाशित करने और ग्रेड-पे 4200 करने की मांग की है.
: ग्रामीणों ने श्रमदान कर की चेकडैम की मरम्मत [wpse_comments_template]
ये रहे मौजूद
धरना में लव कुमार पासवान, रघुनंदन राम, प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मींज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गिर्दा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीर सुमन, अंकित एकका, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रोशन कुजुर, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-the-villagers-repaired-the-check-dam-by-donating-labor/">डुमरिया: ग्रामीणों ने श्रमदान कर की चेकडैम की मरम्मत [wpse_comments_template]
Leave a Comment