Search

लातेहार: जनसेवकों का हड़ताल 18वें दिन भी जारी

Latehar : शुक्रवार को जनसेवकों का हड़ताल 18वें दिन भी जारी रहा. जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर बीते नौ मई से हड़ताल में हैं. समाहरणालय के समक्ष धरना पर बैठे जनसेवकों ने कहा कि अब उनका धैर्य जवाब दे रहा है. इन 18 दिनों में सरकार की ओर से हड़ताल को समाप्त करने के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की गयी. इस प्रचंड गरमी में जनसेवक अपनी मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं. जिला अध्यक्ष रामनाथ यादव ने कहा कि सरकार की दमनकारी एवं तुगलगी फरमान के कारण जनसेवकों को हड़ताल करना पड़ रहा है. संघ सचिव लव कुमार पासवान व प्रवक्ता रघुनंदन राम ने कहा कि सरकार जनसेवकों के धैर्य की परीक्षा ले रही है. लेकिन जनसेवक भी आर या पार की लड़ाई लड़ने के मूड में हैं. सरकार को जनसेवकों की मांगों को पूरा करना होगा. धरना में प्रकाश कुमार, सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीन सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, समीर सुमन, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक शामिल थे. इसे भी पढ़ेंजानिये">https://lagatar.in/know-why-officer-stopped-deepak-prakash-outside-the-raj-bhavan/">जानिये

राजभवन के बाहर पदाधिकारी ने दीपक प्रकाश को क्यों रोका
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp