Latehar: जनसेवक अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर धरना पर बैठे हैं. इन 17 दिनों में सरकार की ओर से हड़ताल को समाप्त करने एवं जनसेवकों की मांगों को पूरा कराने की दिशा में कोई पहल नहीं होता देख जनसेवकों ने आंदोलन को गति देने का निर्णय लिया है. संघ के अध्यक्ष रामनाथ यादव ने बताया कि सरकार ने अब तक कोई पहल नहींं की है. इस कारण आंदोलन को अब तेज किया जायेगा. आंदोलन में सपरिवार जिला स्तरीय समाहरणालय घेराव, विधायक व सांसदों के आवास का घेराव एवं मुख्यमंत्री तथा राजभवन घेराव कार्यक्रम शामिल है. जिला सचिव लव कुमार पासवान व प्रवक्ता रामनंदन राम ने कहा कि सरकार जनसेवकों की मांगों को पूरा नहीं कर रही है. इस कारण पूरे प्रदेश में जनसेवकों में सरकार के खिलाफ आक्रोश है. धरना में सुजाता कुमारी, रीना कुमारी, स्नेह लता टोप्पो, अनिता कुमारी, प्रकाश कुमार, संकेत सत्यम, संजय मिंज, प्रभात भगत, साकेत कुमार, देवलाल राम, अरविंद रोशन गृद्धा, चंदन कुमार, राहुल रंजन, रामसागर राम, संतोष उरांव, अरविंद रवि, समीर सुमन, अंकित एक्का, नारायण भोक्ता, सूरज कुमार, राकेश रौशन कुजूर, सर्वेश सिंह, सत्येंद्र उरांव, अर्पण तिग्गा, उमेश कुजूर, विल्सन लकड़ा, श्याम सागर पांडेय, राजेश कुमार व सूर्य प्रकाश समेत कई जनसेवक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-storm-and-rain-caused-devastation-police-line-barracks-collapsed-power-failure/">हजारीबाग
: आंधी-बारिश ने मचाई तबाही, ध्वस्त हुई पुलिस लाइन की बैरक, पूरे शहर की बिजली गुल [wpse_comments_template]
लातेहार : आंदोलन तेज करेंगे जनसेवक, सपरिवार घेरेंगे समाहरणालय, विधायक व सांसद आवास
Leave a Comment