Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : पुतोह और उसके प्रेमी ने की बिनेसर की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar: सदर थाना क्षेत्र के गोवा गांव में दो जनवरी को एक अधेड़ बिनेसर सिंह की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी थी. पुलिस ने महज 24 घंटे में इस हत्याकांड का उद्भेदन कर दिया है. बिनेसर सिंह की हत्या उसके पुतोह और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है. दोनों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. उन्हें बुधवार को जेल भेज दिया गया. इसकी जानकारी पुलिस निरीक्षक सह सदर थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि इस मामले में गंगोत्री देवी के बयान पर सदर थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी. इसे भी पढ़ें-मांगें">https://lagatar.in/strike-will-continue-until-demands-are-met-pds-shopkeepers/">मांगें

पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल : पीडीएस दुकानदार

पुतोह का गांव के एक युवक से चल रहा था प्रेम प्रसंग

थाना प्रभारी ने बताया कि अनुसंधान में पाया गया कि बिनेसर की पुतोह मुनिका कुंवर (21) का गांव के ही एक युवक बिजुल सिंह (21) के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. 31 दिसंबर की रात बिनेसर ने मुनिका और बिजुल को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था. दूसरे दिन बिनेसर ने पूरे गांव को रात्रि की घटना से अवगत करा दिया. इससे पूरे गांव में मुनिका व बिजुल की बदनामी होने लगी. इससे आक्रोशित हो कर दोनों ने बिनेसर सिंह की हत्या की योजना बनायी. इसे भी पढ़ें-ED">https://lagatar.in/ed-raided-roshans-place-co-and-ac-were-running-in-the-office-he-had-a-passion-for-it-he-used-to-enter-without-any-restriction/">ED

ने जिस रौशन के यहां दी दबिश, CO और AC ऑफिस में चलती थी उसकी हनक, घुसता था बिना रोक टोक

मुनिका ने मोबाइल पर प्रेमी को सूचना दी थी

दो जनवरी की सुबह बिनेसर सिंह प्रतिदिन की भांति घर से बाहर शौच के लिए निकला. मुनिका ने इसकी सूचना मोबाइल से बिजुल को दी. इसके बाद बिजुल अपने घर से एक टांगी लेकर खेत को निकल गया. बिनेसर को शौच से वापस आता देख उसने उसके सिर, गाल और कान पर टांगी से हमला कर दिया. मौके पर ही बिनेसर की मौत हो गयी. पुलिस ने हत्या मे प्रयुक्त खून लगा टांगी, खून लगा शर्ट, मोबाइल फोन व घटना स्थल से खून से सनी मिट्टी बरामद किया है. छापेमारी टीम में पुनि सह थाना प्रभारी आशुतोष कुमार, पुअनि मो शाहरूख, गौरव सिंह व राजरौशन सिन्हा समेंत सदर थाना के सशस्त्र पुलिस बल के जवान शामिल थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही