Search

 
 
 

लातेहार : अजगर का रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा गया

 
Latehar : शहर के रेलवे स्टेशन रोड में सेवानिवृत संस्कृत शिक्षक केदारनाथ पाठक के आवासीय परिसर में विगत पांच दिनों से एक अजगर छुप कर डेरा जमाये हुए था. शुक्रवार को उसका रेस्क्यू कर पास के जायत्री नदी में छोड़ दिया गया. रेस्क्यू श्री पाठक के पुत्र गोविंद पाठक ने किया. उन्होंने बताया कि अजगर को एक बोरी में डाल कर नदी में छोड़ा. बता दें कि गोविंद पाठक एक पर्यावरणविद़ हैं. गोविंद पाठक एक टूरिज्म रिर्सोस पर्सन के रूप में भी काम करते हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/06/ajgar1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> नेतरहाट व बेतला समेत झारखंड के अन्य टूरिस्ट प्लेस में वे पर्यटकों को वाहन, गाईड व अन्य सुविधाएं प्रदान करते हैं. तत्कालीन उपायुक्त राजीव कुमार के कार्यकाल में श्री पाठक जिला प्रशासन में टूरिस्ट रिर्सोस पर्सन के रूप में प्रतिनियुक्त हुए थे. जंगल बचाओ मुहिम में भी श्री पाठक ने उल्लेखनीय कार्य किया है. उन्होंने अपने खुद के खर्चे से जंगल बचाओ अभियान के तहत दीवार लेखन आदि कार्य करा चुके हैं. इसे भी पढ़ें -सुप्रीम">https://lagatar.in/supreme-court-sends-notice-to-center-and-nta-on-petition-requesting-cbi-investigation-hearing-on-july-8/">सुप्रीम

कोर्ट ने सीबीआई जांच के अनुरोध वाली याचिका पर केंद्र और एनटीए को नोटिस भेजा, सुनवाई आठ जुलाई को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही