Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: राहुल रंजन अध्यक्ष व ओमप्रकाश रामनवमी पूजा समिति के सचिव बने

Latehar: शहर के रेलवे स्टेशन रोड में राजहार अखाड़ा रामनवमी पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से श्री राम नवमी पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन किया गया. अध्यक्ष राहुल रंजन एवं सचिव ओम प्रकाश कुमार को बनाया गया. जबकि उपाध्यक्ष पवन कुमार एवं कोषाध्यक्ष प्रभात कुमार को बनाया गया है. जबकि संरक्षक मंडली में चंद्रेश्वर प्रसाद शौडिक, रामदेव प्रसाद, चंद्रदेव प्रसाद, गोविंद प्रसाद, गजेंद्र प्रसाद, विशाल चंद्र साहू को शामिल किया गया है. इसके अलावा दीपक कुमार, मुकेश कुमार, राजू कुमार, चंदन कुमार, रोहित कुमार सोनी, अभिषेक कुमार, शंकर साहू, सुमित कुमार (कुकू), सुनील कुमार, अमर कुमार, रवि कुमार, अमोद कुमार, ओम प्रकाश कुमार व चंदन कुमार पंडित को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है. बता दें कि बीते वर्ष राजहार आखाड़ा ने झांकी में प्रथम पुरस्कार जीता था. अध्यक्ष राहुल रजंन ने समिति के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से हर तरह के सहयोग की अपील की है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/crime-against-women-not-stopping-in-jharkhand-214-women-killed-in-a-year/">झारखंड

में नहीं थम रहे महिलाओं के खिलाफ अपराध, साल भर में 214 महिलाओं की हत्या
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही