Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : अवैध बीड़ी पत्ता के खिलाफ चलाया गया छापामारी अभियान

Latehar : पलामू टाईगर रिजर्व (पीटीआर) के वन क्षेत्र में अवैध बीड़ी पत्ता तुड़ाई के खिलाफ पुलिस ने छापामारी अभियान चलाया है. पीटीआर के छिपोदहर वन क्षेत्र के जूरूहार के चहुलिया गांव में पुलिस व वन विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चलाया. इस अभियान में वन विभाग ने दस बोरो अवैध बीड़ी पत्ता बरामद किया है. वनों के क्षेत्र पदाधिकारी पी जेना को मिली गुप्त सूचना के आधार पर एक छापामारी टीम का गठन किया गया. छापामारी टीम के सदस्यों ने छापामारी कर दस बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया. बता दें कि पीटीआर में अवैध ढंग से बीड़ी पत्ता की तुड़ाई की खबर को लगातार.इन ने प्रमुखता से प्रसारित की थी. पीटीआर में बीड़ी पत्ता या अन्य वन संपदा का दोहन पर प्रतिबंध लगा हुआ है, बावजूद इसके पीटीआर में अवैध रूप से बीड़ी पत्ता की तुड़ाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : मॉडल">https://lagatar.in/model-love-jihad-case-medical-test-of-the-model-done-in-sadar-hospital/">मॉडल

लव जिहाद मामला: सदर अस्पताल में हुआ मॉडल का मेडिकल टेस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही