Search

 
 
 

लातेहार : 2023 में अवैध उत्खनन के खिलाफ 102 जगहों पर हुई छापेमारी, 47 लोगों पर FIR

 
  • अप्रैल से सितंबर तक हुई यह छापेमारी, 356 वाहन चालकों पर भी की गई कार्रवाई
  • अप्रैल से दिसंबर के बीच 54 लाख 75 हजार रुपए के राजस्व की हुई वसूली
Ashish Tagore Latehar : जिला खनन विभाग ने पिछले अप्रैल माह से सितंबर माह तक जिले में अवैध रूप से खनिजों का उत्खनन, परिवहन और भंडारण करने वालों पर कई बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान खनन विभाग ने कुल 102 स्थानों पर भौतिक व स्थलीय जांच की. शुभम संदेश से बातचीत करते हुए जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि इस दौरान अवैध खनन और परिवहन में शामिल 47 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. नियमों का उल्लंघन करते हुये खनिज की ढुलाई करने वाले 356 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई. उनसे अर्थदंड वसूला गया है. माह अप्रैल 2023 से माह दिसंबर 2023 के बीच नियम का उल्लंघन कर खनन कार्य करने वाले, खनिज का परिवहन करने वाले लोगों से कुल 54 लाख 75 हजार रुपए की वसूली की गयी. डीएमओ ने बताया कि लातेहार डीसी ने पदाधिकारियों को अवैध खनन रोकने के लिए पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया है. उनके निर्देश पर ही उक्त कार्रवाई की गई है. उन्होंने बताया कि सिकनी कोलियरी के आसपास के क्षेत्रों में लगातार अवैध ढंग से कोयला उत्खनन की सूचना मिलती है और सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी की जाती है. पिछले हफ्ते ही सिकनी कोलियरी के आसपास छापेमारी की गई थी. वहां कोयला का अवैध रूप से उत्खनन के लिए बनाए गए गड्ढों को जेसीबी से भरवाया गया था. इसके अलावा नवोदय स्कूल रोड में बालू का अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना पर नदी तक के पहुंच पथ में स्ट्रेच खोदने की कार्रवाई की जा चुकी है. बता दें कि गत दिनों जिला टास्क फोर्स की बैठक में डीसी ने बालूमाथ, बारियातु, चंदवा, लातेहार एवं मानिका के अंचल अधिकारी और थाना प्रभारियों के साथ अवैध खनन रोकने के लिए औचक जांच करने का निर्देश डीएमओ को दिया है. डीसी ने अवैध खनन की रोकथाम के लिए इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट अधिष्ठापित करने का भी निर्देश दिया है. इसे भी पढ़ें : राजधानी">https://lagatar.in/lottery-business-worth-rs-50-lakh-every-day-in-the-capital-ranchi/">राजधानी

रांची में हर रोज 50 लाख के लॉटरी का कारोबार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही