Search

 
 
 

लातेहार : ट्रेन से कटकर रेल कर्मी की दर्दनाक मौत

 
Barwadih, Latehar : बरवाडीह रेलवे स्टेशन के सीएनडबल्यू में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत रेल कर्मी संजीव कुमार की मौत ट्रेन से कट कर हो गयी. घटना रविवार की सुबह 6.20 बजे की है. संजीव कुमार (33) डेहरी-ऑन-सोन रेलवे स्टेशन के डालमिया नगर के रहने वाले थे. उनकी ड्यूटी रविवार की सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक थी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह 6.20 बजे के करीब वे ड्यूटी के दौरान खड़ी वैगन के अंदर से ट्रैक पार कर रहे थे और वैगन खुल गई. कट कर उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. घटना बरवाडीह आरओएच के समीप लाइन नंबर नौ पर हुई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय रेल कर्मी और अधिकारी के साथ साथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के कई पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. शाखा सचिव सुनील सिंह ने घटना पर दुख प्रकट किया और वरीय अधिकारियों से बात कर मृतक के परिजनों को तत्काल सभी प्रकार की जरूरी मदद करने का अनुरोध किया. इसे भी पढ़ें-झारखंड">https://lagatar.in/there-is-a-possibility-of-rain-in-jharkhand-for-the-next-four-days-orange-alert/">झारखंड

में अगले चार दिनों तक बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट

जीआरपी तीन घंटे विलंब से पहुंची

स्थानीय आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सचिन कुमार सदल बल घटना स्थल पर पहंचे और मामले की सूचना डालटनगंज जीआरपी को दी. जीआरपी की टीम तीन घंटे विलंब से पहंची. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर ले जाने की बात कही. शाखा सचिव सुनील सिंह ने सीएमएस से आग्रह कर एंबुलेंस मंगाया. एंबुलेंस से शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया. मौके पर एमई बरकाकाना यूके दास, सीडबल्यूएस जुगनू दास, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, एसएसई सरोज सिंह, जेई अंकित कुमार, आरपीएफ के सचिन कुमार, शैलेश कुमार, राम जी सिंह, मिथिलेश राम, राहुल कुमार समेत कई रेल कर्मी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-लातेहार">https://lagatar.in/latehar-forest-department-caught-sand-laden-tractor-later-released-it/">लातेहार

: वन विभाग ने बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा, बाद में छोड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही