Search

 
 
 

लातेहार: CRPF मुख्यालय में धूमधाम से मनाया गया बटालियन का स्थापना दिवस

 
Latehar : लातेहार रेलवे स्टेशन के पास स्थित सीआरपीएफ 214 बटालियन के मुख्यालय में बटालियन का स्थापना दिवस मनाया गया. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम में मौजूद बटालियन के कमांडेट केडी जोशी ने कहा कि सीआरपीएफ का गौरवशाली इतिहास रहा है. सीआरपीएफ ने देश की सुरक्षा व शांति के लिए अपना बलिदान दिया है. इस अवसर पर हमे उन शहीद जवानों को याद करने की जरुरत हैं, जो देश की खातिर अपना कर्तव्य निभाते हुए वीरगति को प्राप्त हो गये हैं. इस दौरान बटालियन के जवान व अन्य प्रतिभागियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया. कार्यक्रम के अंत में सरस्वती विद्या मंदिर को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया. इससे पहले स्थापना दिवस पर कई खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. मौके पर सेकेंड इन कमांडेंट अभिनव आनंद व रंधीर कुमार झा, डिप्टी कमांडेंट संदीप शर्मा व शाहीद मासूम, संतोष कुमार मिश्र मुख्य रूप से मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: बरही">https://lagatar.in/electricity-theft-case-registered-against-five-people-in-barhi/">बरही

में पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही