Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : मुआवजा में एकरूपता नहीं आने पर आंदोलन के मूड में रैयत

Advertisement
Advertisement
विधायक रामचंद्र सिंह भी जता चुके हैं एतराज, मंत्री सत्यानंद भोक्ता से मंच से की थी शिकायत लातेहार में नहीं कट रहा है बंदोबस्त जमीन का रसीद, रैयत हो रहे हैं गोलबंद रैयतों ने मनिका में मिट्टी जांच कार्य रोक दिया था Ashish Tagore Latehar: रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ का चौड़ीकरण किया जाना है. इसके अलावा लातेहार व मनिका में बाइपास सड़क का निर्माण कराया जायेगा. सड़क व बाइपास निर्माण के लिए एनएचएआई जमीन का अधिग्रहण करेगा, लेकिन अधिग्रहित किये जाने वाले जमीन की मुआवजा राशि में एकरूपता नहीं होने से रैयतों में खासा आक्रोश है. रैयतों का कहना है कि आधे किलोमीटर की दूरी पर ही जमीन की मुआवजा की दर काफी अंतर है. लातेहार के होटवाग से डुंड़गी के बीच जमीन का अधिग्रहण एनएच 75 के चौड़ीकरण के लिए किया जायेगा. जानकारी के अनुसार होटवाग में अधिग्रहरण किये जाने वाले जमीन की मुआवजा की दर मात्र दस हजार रूपये प्रति डिसमिल है. वहीं यहां से मात्र आधा किलोमीटर दूर डुंड़गी में अधिग्रहण किये जाने वाले भूमि का मुआवजा तकरीबन सात गुणा है. डुंडगी में मुआवजा की दर 75 हजार रूपये प्रति डिसमिल दिया जा रहा है. इसे ले कर लोगों में आक्रोश है. लोगों का कहना है कि मात्र आधा किलोमीटर की दूरी में मुआवजा की दर में इतना बड़ा अंतर कैसे हो सकता है. जबकि होटवाग एक घनी आबादी वाला क्षेत्र है. रैयत इसे ले कर गोलबंद हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें :हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-shri-panch-mandir-durga-puja-committee-formed-suresh-soni-elected-president/">हजारीबाग

: श्री पंच मंदिर दुर्गा पूजा समिति का गठन, सुरेश सोनी अध्यक्ष निर्वाचित

विधायक ने भी मामला को उठाया

मनिका विधायक रामंचद्र सिंह ने भी इस मामले को उठाया है. उन्होंने गत 21 जून को लातेहार के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर भवन में आयोजित कौशल उत्सव कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण व कौशल विकास मंत्री सत्यानंद भोक्ता के संज्ञान में इस मामले को रखा. उन्होने कहा कि एनएचएआई के द्वारा अधिग्रहित किये जा रहे भूमि के मुआवजा दर में एकरूपता नहीं होने के कारण रैयतों में काफी आक्रोश है. उन्होंने यह भी मामला उठाया कि लातेहार में बंदोबस्ती जमीन का रसीद नहीं कट रहा है. ऐसे में ऐसे रैयतों को मुआवजा नहीं मिल पायेगा. ऐसे रैयत न सिर्फ भूमिहीन हो जायेगें वरन सड़कों पर आ जायेगें. बता दें कि बंदोबस्ती जमीन का रसीद काटने संबंधी आदेश निर्गत होने के बाद भी बावजूद भी लातेहार प्रखंड में बंदोबस्ती जमीन का रसीद नहीं कट रहा है. जबकि लातेहार छोड़कर अन्य प्रखंड मनिका, बालूमाथ व बरवाडीह में वैसी जमीन का लगान वर्तमान में भी कट रहा है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-villagers-held-a-meeting-in-thesapidh-village-of-jamid-panchayat/">चक्रधरपुर

: जामिद पंचायत की ठेसापीढ गांव में ग्रामीणों ने की बैठक

मनिका में मिट्टी जांच कार्य रोक दिया था

गत सात सितंबर को मनिका में एनएचएआई के अधिकारी व कर्मी मिट्टी जांच कार्य के लिए पहुंचे थे. जब इसकी जानकारी मनिका के रैयतों को हुई वे सिंजो गांव पहुंच कर मिट्टी जांच कार्य को रूकवा दिया था. रैयतों ने मुआवजा दर में एकरूपता लाने एवं भूमि का मुआवजा दिये बगैर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं करने की बात कही थी. बाद में एनएचएआई के अधिकारियेां को वहां से बिना मिट्टी जांच किये ही बैरंग लौटना पड़ा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही