Latehar: लातेहार में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की धर्मपुर, पंपूकल सेवा केंद्र में राजयोगिनी दादी की पुण्यतिथि मनाई गयी. जहां मुख्य अतिथि के तौर पर समाजसेवी सरयू प्रसाद सिंह व राजधनी प्रसाद यादव मौजूद रहे. इस दौरान उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना की और कहा कि संस्था के द्वारा लोगों को जीवन जीवने की कला सीखायी जाती है. कार्यक्रम में केंद्र संचालिका बीके अमरमणी ने राजयोगिनी दादी को याद करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला. मौके पर मौजूद सभी लोगों ने दादी जी की तस्वीर पर माल्यापर्ण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में बीके चंद्रेश, अनुराधा, संजय कुमार, रानी, अनिता, किरण, बद्री, शिव, राघो, वैद्यनाथ, कृष्णा व प्रीति समेत कई सदस्य मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें: तीन">https://lagatar.in/three-accused-were-arrested-and-sent-to-jail-case-was-registered-in-ranka-police-station/">तीन
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, रंका थाना में दर्ज था केस [wpse_comments_template]
अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, रंका थाना में दर्ज था केस [wpse_comments_template]
Leave a Comment