Search

 
 
 

लातेहार : राकेश दुबे व बंशी यादव बने बीएसएनएल के राज्य कमेटी मेंबर

 
Latehar: भारतीय जनता पार्टी के लातेहार जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार दुबे और जिला महामंत्री बंशी यादव को भारतीय दूर संचार विभाग, भारत सरकार की ओर से बीएसएनएल एडवाइजरी कमेटी के राज्य कमिटी में बतौर सदस्य के रूप में मनोनित किया गया है. राकेश दुबे व बंशी यादव ने शुभम संदेश से बातचीत करते हुए कहा कि उन्होंने बीएसएनएल, भारत सरकार के प्रति आभार प्रकट किया. साथ ही कहा कि उन्हें जो जवाबदेही दी गयी है, उसपर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे. राकेश कुमार दुबे और बंशी यादव को बीएसएनएल एडवाइजरी कमेटी, झारखंड का सदस्य बनाये जाने पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजधनी प्रसाद यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, जिला महामंत्री पंकज सिंह, रामदेव सिंह, गणेश प्रसाद, हरिओम प्रसाद व विष्णुदेव प्रसाद व राजकुमार प्रसाद ने बधाई दी है. इसे भी पढ़ें -TSPC">https://lagatar.in/tspc-sub-zonal-commander-nageshwar-ganjhu-got-bail-in-a-case-from-high-court/">TSPC

के सब जोनल कमांडर नागेश्वर गंझू को हाईकोर्ट से मिली एक केस में बेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही