Search

 
 
 

लातेहार : रांची ने लोहरदगा को हराया, सौरव बने ‘मैन ऑफ द मैच'

 
Latehar: झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला क्रिकेट लीग अंडर- 16 का दूसरा मैच बुधवार को लातेहार जिला खेल स्टेडियम में रांची तथा लोहरदगा के बीच खेला गया. लोहरदगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित ओवरों में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाये. मनीष कुमार महतो 47 तथा चैतन्य नारायण तिवारी 21 रनो का योगदान दिया. रांची की ओर से सौरव कुमार ने पांच और मो सरोश ने तीन विकेट चटकाए. लक्ष्य की पीछा करने उतरी रांची की टीम ने 24 वें ओवर में तीन विकेट खोकर 119 रन बनाकर मैच को जीत लिया. आदित्य लाल 38 और प्रत्युष विनायक 25 रनों का योगदान दिया. लोहरदगा की ओर से तन्मय गुप्ता तथा चैतन्य नारायण ने एक-एक विकेट लिया. रांची के सौरव कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया. एलओ आलोक राय ने सौरव कुमार को नगद पांच हजार रुपये देकर सम्मानित किया. मैच के अंपायर नीरज पाठक तथा मनोरंजन कांजीलाल व स्कोरर संदीप राय थे. मैच में पर्यवेक्षक कुलदीप शर्मा तथा एलओ आलोक राय थे. मौके पर संघ के सचिव अमलेश कुमार सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, दिलीप कुमार प्रसाद, शैलेश कुमार, संतोष पांडेय, श्रवण महली, अंकित गौरव, समरेस बादल, धीरेंद्र सिंह सुरवार व आनंद कुमार सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/as-soon-as-congress-candidate-from-dhanbad-was-announced-workers-started-protesting/">धनबाद

से कांग्रेस प्रत्याशी की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही