Latehar : लातेहार पुलिस ने महिला के साथ दुष्कर्म करने एक आरोपी को छापामारी कर कांके, रांची से गिरफ्तार किया है. थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र की एक महिला ने होचरथा, कांके रांची के राकेश कुमार साहु पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर थाना कांड संख्या 255 / 2022 भादवि की धारा 376, 341, 323 व 324 के तहत दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था. मामले की गंभीरता का देखते हुए पुलिस कप्तान अंजनी अंजन के द्वारा एक टीम गठित की गई थी. पुलिस को मिली गुप्त सूचना पर गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी को रांची से गिरफ्तार कर लिया. उसे जेल भेज दिया गया है. प्रेस वार्ता में एसआई गौरव सिंह मुख्य रूप से शामिल थे. इसे भी पढ़ें : एशिया">https://lagatar.in/asia-cup-2023-which-team-has-which-player-when-is-the-match-see-the-full-schedule-here/">एशिया
कप 2023 : किस टीम में कौन-कौन खिलाड़ी, कब-कब है मुकाबला, यहां देखें पूरा शिड्यूल [wpse_comments_template]
लातेहार : महिला से दुष्कर्म का आरोपी रांची से गिरफ्तार

Leave a Comment