Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : बलात्कार के आरोपी दंत चिकित्सक की नहीं हो रही गिरफ्तारी, आक्रोश

Mahuadand, Latehar : महुआडांड़ प्रखंड के परहाटोली निवासी एक आदिम जनजाति युवती से बलात्कार करने के आरोपी दंत चिकित्सक डॉ महताब आलम की गिरफ्तारी नहीं होने से आदिम जनजाति समुदाय में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. पीड़िता एवं उसके परिवार को मुकदमे में सुलह करने का लगातार दबाव बनाया जा रहा है. पीड़िता के परिजनों का कहना है कि डॉक्टर के लोगों के द्वारा तरह-तरह के प्रलोभन देकर केस के अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक महुआडांड़ राजेश कुजूर के कार्यालय में जाकर बयान बदलने का दवाब दिया जा रहा है. उधर चर्चा है कि अनुसंधानकर्ता पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुजूर ने मामले को संदेहास्पद बताकर पुलिस अधीक्षक से मामला में झूठा प्रतिवेदन करने की अपना मंतव्य दे दिया है. इसे भी पढ़ें :लातेहार">https://lagatar.in/two-news-of-latehar-completion-of-yajna-with-purnahuti-low-rate-of-land-caused-raiyats-to-flare-up/">लातेहार

की दो खबरें : पूर्णाहुति के साथ यज्ञ का समापन, जमीन के कम दर के कारण भड़के रैयत

न्याय नहीं तो सत्याग्रह- परिजन

परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस से उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह सत्याग्रह करेंगे. मालूम है पुलिस अनुसंधानकर्ता के द्वारा पीड़िता की धारा 164 दंड प्रक्रिया संहिता का बयान भी दर्ज नहीं कराया गया है. जबकि यह मामला 30 दिसंबर 2022 की है. काफी दिन बीत जाने के बाद भी धारा 164 का बयान दर्ज नहीं होना एवं बयान बदलने के लिए दबाव देने जैसी बातों से आदिवासी समुदाय में आक्रोश व्याप्त है. मालूम हो डेंटल क्लीनिक में पीड़िता बतौर नर्स काम कर रही थी. डॉक्टर ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर गर्भवती कर दिया और जबर्दस्ती गर्भपात भी करवा दिया. पीड़िता ने अपने आवेदन में बताया है कि दंत चिकित्सक उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपने काम से हटा कर दिया. मामले की रिपोर्ट महुआडांड़ थाना कांड संख्या 25/23 दिनांक 18 अप्रैल 2023 भादवि की धारा 376, 313 एवं एससी एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जानकारी मिली है कि वह अपने निजी क्लीनिक में बेखौफ काम भी कर रहा है. इसे भी पढ़ें :फुल">https://lagatar.in/people-suffering-due-to-power-cut-despite-full-load-electricity/">फुल

लोड बिजली के बावजूद पावर कट से लोग बेहाल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही