Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

Latehar: लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के दुरूप पंचायत की नाबालिग स्कूली छात्रों के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीडि़ता ने इस संबंध में महुआडांड़ थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. उसने आवेदन में बताया है दो फरवरी को वह अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान धीरेंद्र सिंह उर्फ छोटू ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजनों को दी. जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे और प्राथमिकी दर्ज करायी. पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. हालांकि इससे पहले पंचायत प्रतिनिधियों ने आरोपी की पीड़िता के परिजनों से सुलह कराने की भी कोशिश की थी. लेकिन पीड़िता के परिजन तैयार नहीं हुए. इसे भी पढ़ेंबरवाडीह:">https://lagatar.in/barwadih-sdo-held-a-meeting-regarding-the-preparations-for-khatiani-johar-yatra/">बरवाडीह:

खतियानी जोहार यात्रा की तैयारियों को लेकर SDO ने की बैठक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही