Search

 
 
 

लातेहार : राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने भाजपा का फूंका पुतला, अरविंद मिश्रा के बयान से नाराजगी

 
Latehar: भाजपा के गुमला जिला मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा के द्वारा राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के खिलाफ की गयी टिप्पणी के विरोध मे महासंगठन ने भाजपा का पुतला दहन किया. इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद ने किया. मौके पर राम प्यारे प्रसाद ने कहा कि अरविंद मिश्रा ने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन को बदनाम करने की नीयत से अनर्गल बयानबाजी की है. भाजपा नेता अरविंद मिश्रा ने राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के पदाधिकारियों को छुटभैया नेता व राजनीतिक सौदेबाज कहा था. इसके विरोध में इससे पहले भी झारखंड के कई जिलों में पुतला दहन किया जा चुका है. इसे भी पढ़ें :कुरमी">https://lagatar.in/center-has-no-proposal-to-include-kurmi-in-st-arjun-munda/">कुरमी

को एसटी में शामिल करने को लेकर कोई प्रस्ताव नहीं है केंद्र के पास- अर्जुन मुंडा

“अरविंद मिश्रा के बयान से भाजपा को नुकसान”

रामप्यारे प्रसाद ने कहा कि भाजपा नेता अरविंद मिश्रा के ऐसे बयानो से भाजपा को नुकसान होगा. तेली समाज एक बहुत बड़ा वर्ग है और यह भाजपा को अपना वोट देते आया है. लेकिन अगर भाजपा नेता ऐसी अनर्गल बयानबाजी करेंगे तो भाजपा को इससे नुकसान होगा. भाजपा के प्रदेश नेताओं को ऐसी बयानबाजी करने वाले नेताओं पर लगाम लगाना चाहिए, नहीं तो आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान उठाना पड़ सकता है. मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेश महामंत्री राजू रंजन प्रसाद ने भी अरविंद मिश्रा के इस बयान की निंदा की. मौके पर तेली समाज के कई नेता व सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-maithon-bachao-samiti-blocked-the-main-gate-of-dvc-maithon-administrative-building/">धनबाद:

मैथन बचाओ समिति ने डीवीसी मैथन प्रशासनिक भवन का मुख्य द्वार किया जाम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही