Search

 
 
 

लातेहार : रैयतों ने कम मुआवजा देने का किया विरोध, बनाई संघर्ष समिति

 
Latehar:  रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है. इसके लिए एनएचएआई द्वारा भूमि का अधिग्रहण किया जायेगा. रैयतों को इसके लिए नोटिस जारी किया गया है. रैयतों का आरोप है कि एनएचएआई के द्वारा अधिग्रहण किये जाने वाले भूमि का बहुत ही कम मुआवजा दिया जा रहा है. इसे लेकर रविवार को डुड़ंगी ग्राम में पंचायत के पूर्व मुखिया गुजर उरांव की अध्यक्षता मे बैठक हुई. बैठक में वीरेंद्र प्रसाद ने बताया कि फोरलेन सड़क निर्माण में लातेहार सदर प्रखंड के 10 गांवों के रैयतों की जमीन जा रही है. लेकिन एनएचएआई के द्वारा भूमि का मुआवजा बहुत ही कम दिया जा रहा है. वैसे रैयत जिसकी भूमि का लगान रसीद 2016- 17 तक कटा है. उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा है. बैठक में सभी रैयतों ने एनएचएआई व भू- अर्जन विभाग द्वारा किये जा रहे भूमि अधिग्रहण और दिये जा रहे कम मुआवजा का विरोध किया. बैठक में सर्वसम्मति से फोरलेन विरोध रैयत संघर्ष समिति का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें :खेत">https://lagatar.in/%e0%a4%96%e0%a5%87%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a4%9c%e0%a4%a6%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%8f-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%97%e0%a4%be/">खेत

मजदूरों के लिए मनरेगा में 200 दिन काम की गारंटी दे सरकार : महेंद्र पाठक

लक्ष्मण यादव संरक्षक, गुजर यादव अध्यक्ष बनाये गये

सर्वसम्मति से लक्ष्मण यादव को समिति का संरक्षक जबकि गुजर उरांव को अध्यक्ष बनाया गया. संयोजक विरेंद्र राम को बनाया गया है. जबकि सदस्यों में बृज किशोर उरांव, विजय सिंह, दिलीप कुमार, रंजीत यादव, श्याम किशोर दुबे, .विजय यादव, हरि नाम सिंह, आदम अंसारी, जितेंद्र प्रसाद व प्रमोद यादव को शामिल किया गया है. आगामी 17 अक्टूबर को उपायुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने एवं उचित मुआवजा देने की मांग करने का निर्णय लिया गया. बैठक में राजबलम सिंह, राज गोविंद सिंह, जितेंद्र प्रसाद, मंटु राम, प्रमोद राम, राज मुनीराम, मनोज कुमार भारती, बालमुकुंद राम, सत्यनारायण सिंह, ब्रजकिशोर उरांव, शीलू राम, ईश्वर राम, हीरालाल उरांव, .विजय सिंह, रामलाल उरांव, आदिब अंसारी व दामोदर सिह. समेंत कई रैयत उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :झारखंड">https://lagatar.in/hazaribagh-district-committee-of-jharkhand-pradesh-vishwakarma-samaj-dissolved-reconstitution-will-take-place-on-october-20/">झारखंड

प्रदेश विश्वकर्मा समाज की हजारीबाग जिला कमेटी भंग, 20 अक्तूबर को होगा पुनर्गठन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही