Search

 
 
 

लातेहारः सरेंडर करने वाले 9 नक्सलियों को पुनर्वास पेकेज देने की अनुशंसा

 
जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक में लिए गये कई निर्णय Latehar : लातेहार डीसी उत्कर्ष गुप्ता व एसपी कुमार गौरव ने शुक्रवार को जिला स्तरीय पुनर्वास समिति की बैठक की. बैठक में उग्रवादियों को प्रत्यर्पण व पुनर्वास नीति के तहत देय सुविधाओं की समीक्षा की गई. मुख्य रूप से आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, सुरक्षा व पुनर्वास तथा परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहायता देने, बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व दैनिक मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई. समिति ने आत्मसमर्पण करने वाले नौ नक्सलियों को पुनर्वास पेकेज देने की अनुशंसा की. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी अजय कुमार रजक, अनुमंडल पदाधिकारी महुआडांड़ बिपिन कुमार दुबे, मंडल कारा अधीक्षक, प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा व संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-dc-expressed-dissatisfaction-on-the-work-of-electrical-executive-engineer/">लातेहार

: डीसी ने विद्युत कार्यपालक अभियंता के कार्यों पर जताया असंतोष
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही