Search

 
 
 

लातेहार : बस स्टैंड के नाम पर लाखों की वसूली, सुविधाओं के नाम पर फिसड्डी चंदवा बस स्टैंड

 
Latehar : चंदवा शहर के बस स्टैंड में अगर आप रुक रहे हैं तो थोड़े सावधान जरुर हो जायें. यहां यात्रियों की सुविधा का घोर अभाव है. टूटे-फूटे अवस्था में शौचालय नजर आ जाता है जो उपयोग लायक नहीं है. यहां स्वच्छ भारत मिशन योजना की धज्जियां उड़ती नजर आ जायेगी. यहां के स्थानीय लोग जब भी लघुशंका के लिए बस स्टैंड के परिसर में आते हैं वह भी इस शौचालय की गंदगी को देख इस्तेमाल न करते हुए बगल में ही पड़े गंदगी के अंबार में लघुशंका कर निकल जाते हैं. इसे भी पढ़ें- पटना:">https://lagatar.in/patna-draupadi-murmu-sought-support-nitish-said-other-people-will-also-get-votes/">पटना:

द्रौपदी मुर्मू ने मांगा समर्थन, नीतीश बोले- अन्य लोगों का भी मिलेगा वोट

 2013-14 से बस स्टैंड से हो रही है राजस्व की वसूली

सुविधा विहीन यात्री पड़ाव होने के कारण यात्री चालक अपने वाहनों को इस बस स्टैंड में कम ही लाते हैं. यहां पर यात्रियों को वाहनों के प्रतीक्षा करने के लिए सुविधा के नाम पर यात्री शेड तो है लेकिन साफ सुथरा नहीं है. देखा जाए तो जिला परिषद लातेहार के द्वारा इस बस स्टैंड के नाम पर हर महीने लाखों रुपए की वसूली की जाती है इसके बावजूद भी यात्रियों एवं गाड़ी के कर्मचारियों को आराम करने के लिए एक सेड का भी निर्माण नहीं करवाया जा सका है. बता दें कि जिला परिषद लातेहार वित्तीय वर्ष 2013-14 से बस स्टैंड के नाम पर राजस्व की वसूली कर रही है. देखा जाए तो आज तक जिला परिषद लातेहार के द्वारा चंदवा बस स्टैंड के नाम पर लगभग करोड़ रुपए की वसूली कर चुकी है पर यात्रियों की सुविधा मुहैया कराने में नाकाम रही है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही