Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : ब्याज माफी शिविर में 3 लाख 36 हजार रूपये की वसूली

Latehar:  विद्युत कार्यपालक अभियंता, लातेहार के निर्देश पर मनिका प्रखंड मुख्यालय के विद्युत शक्ति उपकेंद्र में सोमवार को बिजली बिल ब्याज माफी के लिए शिविर लगाया गया. मौके पर कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि शिविर में कुल तीन लाख 36 हजार रूपये राजस्व की वसूली की गयी. उन्होंने लोगों से सरकार की इस योजना का लाभ उठाने की अपील की. कहा कि अपना बकाया बिल चुकाने एवं ब्याज में माफी पाने का यह एक सुनहरा अवसर है. वैसे उपभोक्ता जिनका बिजली कनेक्शन पहले से कटा हुआ है या बहुत दिन से बिजली बिल प्राप्त नहीं हो रहा है, वैसे उपभोक्ता अपना बकाये बिल का भुगतान करते हुए ब्याज माफी योजना का लाभ उठा सकते हैं. अपना कटा कनेक्शन चालू करा सकते हैं. इसे भी पढ़ें :रांची">https://lagatar.in/ranchi-power-system-failed-in-a-gust-of-storm/">रांची

: आंधी के एक झोंके में पावर सिस्टम हुआ फेल

बिजली बिल नहीं भरने पर प्राथमिकी हो सकती है दर्ज

अंकित कुमार ने कहा कि बिजली बिल नहीं भरने पर जुर्माना के साथ प्राथमिकी दर्ज भी दर्ज किया जा सकता है. इसके अलावा ऐसे बकायेदारों पर सर्टिफिकेट केस भी दायर किया जा सकता है. इसकी सूची तैयार की जा रही है. उन्होंने कहा कि दो हजार रूपये से अधिक बिजली बिल होने पर बिजली सेवा काट कर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने आगे कहा कि कनेक्शन कटने के बाद चोरी से बिजली जलाने वालों पर भी कार्रवाई की जायेगी. छापेमारी में पकड़े जाने पर ऐसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. कुमार ने आगे कहा कि सरकार ने एक सौ यूनिट तक बिजली बिल माफ करने की भी योजना चलायी है. लेकिन इसके लिए वैद्य कनेक्शन व मीटर का होना आवश्यक है. शिविर में सत्येंद्र प्रसाद, अरविंद मांझी, ज्ञानचंद प्रसाद, रंजीत कुमार व मथुरा प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बेरमो:">https://lagatar.in/bermo-demand-to-free-the-encroached-market-land-from-bullies/">बेरमो:

दबंगों से बाजार की अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही