Latehar : गणतंत्र दिवस, 26 जनवरी के मौके पर संध्या छह बजे पंडित दीनदयाल नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अंतिम पूर्वाभ्यास जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के सभागार में किया गया. पूर्वाभ्यास में चयन समिति के सदस्य एपीओ रोज मिंज, रेडक्रास सोसायटी के सचिव जावेद अख्तर व स्वर संगम के निदेशक आशीष टैगोर मौजूद थे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में राजकीय मध्य विद्यालय बाजार, राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय आश्रम व चंदनडीह, स्वाति मिश्रा म्यूजिक क्लासेस, डीएवी पब्लिक स्कूल, केंद्रीय विद्यालय लातेहार ने भाग लिया.
लातेहार : गणतंत्र दिवस को लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया
Last Updated: Jan 24, 2024 12:00 AM (IST)