Search

 
 
 

उड़ान आईएएस अकादमी ने किया रिहर्सल टेस्ट का आयोजन

 
Latehar : उड़ान आईएएस अकादमी के द्वारा शहर के गांधी इंटर कॉलेज केद्र में जेएसएससी-सीजीएल के रिहर्सल टेस्ट का आयोजन किया गया. संस्थान के निदेशक अरुण अग्रवाल ने बताया कि यह रिहर्सल टेस्ट जेएसएससी के द्वारा आयोजित होने वाली परीक्षा के अनुरूप एक दिन में तीन पेपर के प्रारूप के अनुरूप आयोजित किया गया. उन्होंने बताया कि यह रिहर्सल टेस्ट झारखंड के 10 शहरों के अलावा बिहार के पटना सहित कुल 11 शहरों में आयोजित किया गया. इस टेस्ट में तकरीबन हजार प्रतिभागियों ने भाग लिया. तीन पालियों में आयोजित इस परीक्षा को सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया. श्री अग्रवाल ने इस टेस्ट के सफल आयोजन पर अभ्यर्थी एवं उड़ान आईएएस अकादमी के अन्य सदस्यों को बधाई दी. इसे भी पढ़ें :  कभी">https://lagatar.in/the-dalbadalu-leaders-have-now-been-marginalized-in-the-same-party-that-once-ruled/">कभी

जिस पार्टी में किया शासन, आज उसी में हाशिए पर पहुंच गये हैं दलबदलू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही