Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार : सीएम की जोहार यात्रा को लेकर तेजी से हो रहा विशुनपुर पथ का मरम्मत कार्य

Latehar : मुख्यमंत्री आगामी 14 फरवरी को लातेहार में प्रस्तावित खतियानी जोहार यात्रा में शामिल होंगे. इस दौरान सीएम विशुनपुर पथ में बने वूमेन कॉलेज के नये भवन का लोकापर्ण करेंगे. इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. भवन के अधूरे कार्यों को पूरा करने का कार्य दिन-रात चल रहा है. भवन की रंग-रोगन का कार्य तकरीबन पूरा कर लिया गया है. भवन के बाहरी परिसर में पेबर-ब्लॉक लगाने का कार्य भी अंतिम चरण में है. वहीं ग्रामीण कार्य विभाग की ओर से धर्मपुर मोड़ के बाइपास सड़क से विशुनपुर तक जाने वाली मोरम पथ की मरम्मति का काम भी शुरू कर दिया गया है. ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता धनंजय कुमार सिंह व कर्मी प्रदीप कुमार गुप्ता की देखरेख में सड़क मरम्मति का कार्य किया जा रहा है. इस पथ के दोनों किनारों पर उगी झाडि़यों की भी सफाई का काम तेजी से हो रहा है. इसे भी पढ़ें - नन्हे">https://lagatar.in/nanhe-khan-murder-case-prince-khans-brother-in-law-did-not-get-bail-from-the-high-court/">नन्हे

खान हत्याकांड : कुख्‍यात प्र‍िंस खान के साले शाहबाज को हाइकोर्ट से नहीं म‍िली बेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही